फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Awards 2019: ईशान खट्टर ने जीता बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड, शाहिद के लिए कही ये बात

Thu, 19 Sep 2019 05:47 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
IIFA Awards 2019 - फोटो : PTI
ईशान खट्टर फिल्म जगत के उन नए कलाकारों में एक हैं जिन्होंने आते ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म धड़क में जाह्नवी कपूर के साथ उनकी जोड़ी को पंसद किया गया। एक्टर ने  ईरानी फिल्मकार माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड्स द क्लाउड्स से डेब्यू किया था।  अपनी कमाल की हिंदी फिल्म डेब्यू के लिए उन्हें मुंबई में हो रहे इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी की आईफा में बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड से सम्मानित किया गया। सबसे खास बात यह रही कि उन्हें यह अवार्ड उनके भाई शाहिद कपूर से मिला।
विज्ञापन

2 of 4
IIFA Awards 2019: शाहिद और ईशान - फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके पर ईशान ने सभी का शुक्रिया कहते हुए कहा-' मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं है। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। धन्यवाद आईफा, मुझे यह अवार्ड देने के लिए और उससे भी अधिक मुझे यह खास समय देने के लिए। जहां तक मुझे पता है कि 15 साल पहले मेरे भाई जो मुझसे 15 साल बड़े हैं उन्होंने अपना पहला आईफा अवार्ड जीता था और मैं आज ये अवार्ड उन्हीं के हाथों से प्राप्त कर रहा हूं। '
विज्ञापन

3 of 4
ishaan khattar - फोटो : social media
ईशान आगे कहते हैं- 'यह सच में बहुत ही खास है। मुझे बहुत ही लोगों का धन्यवाद करना है लेकिन मैं इसकी शुरुआत इन्हीं से करना चाहूंगा। मैंने हमेशा आपको ही फॉलो किया है और आपको ही अपना आदर्श माना है। मुझे नहीं लगता कि मैंने जो आपसे हासिल किया है वह कभी वापस कर सकूंगा लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं हमेशा आपके चेहरे पर इसी तरह मुस्कान ला सकूं।'
विज्ञापन

4 of 4
Ishaan Khattar - फोटो : amar ujala mumbai
ईशान ने आगे कहा, मैं माजिद मजीदी सर का धन्यवाद करना चाहता हूं जिनके साथ अपनी पहली ही फिल्म में मुझे काम करने का मौका मिला।  करण जौहर सर, मुझे धड़क में मौका देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। शशांक खेतान, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है और वह मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह है। मेरी दोनों ही फिल्मों के कॉस्टऔर क्रू और अपने सभी बड़ों को शुक्रिया कहना चाहूंगा। यह क्षण मेरे लिए बहुत ही मायने रखता है। 


पढ़ें: इन 5 अभिनेताओं ने खुद से कम उम्र की लड़की से की शादी, कोई 27 तो कोई 22 साल है छोटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें