फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कलाकार के तौर पर ईशान खट्टर ने शुरू किया था अभिनय, पहली बार नजर आए थे भाई शाहिद कपूर की इस फिल्म में

Sun, 01 Nov 2020 07:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : file photo
ईशान खट्टर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने अलग अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने करियर में कम फिल्में की हैं, लेकिन ईशान खट्टर ने अपनी हर फिल्म में अभिनय की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ईशान खट्टर अपना जन्मदिन एक नवंबर को मनाते हैं। चलिए हम आपको उनके बारे में खास बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर - फोटो : file photo
ईशान खट्टर का जन्म साल 1995 में अभिनेत्री नीलिमा अजीम और अभिनेता राजेश खट्टर के घर में हुआ था। राजेश खट्टर ने नीलिमा अजीम से साल 1990 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों की शादी 11 साल ही चल सकी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं। ईशान खट्टर ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। 
विज्ञापन

3 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ईशान खट्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो बहुत कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह पहली बार शाहिद कपूर की फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिस वक्त ईशान खट्टर ने इस फिल्म में काम किया था वह महज 10 साल के थे।

4 of 5
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' - फोटो : file photo
इसके बाद ईशान खट्टर ने फिल्म हाफ विडो में सह निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर मुख्य कलाकार ईशान खट्टर ने अपने अभिनय की शुरुआत ईरानी निर्माता-निर्देशक माजिद माजिदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से की थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर के साथ अभिनेत्री मालविका मोहन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में ईशान खट्टर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धड़क - फोटो : file photo
अब तक ईशान खट्टर फिल्म धड़क और खाली पीली में नजर आ चुके हैं। फिल्म धड़क में उनके साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म मराठी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक थी। ईशान खट्टर हाल ही में वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय में नजर आए हैं। इसमें उनके अभिनय को भी खूब पसंद किया गया।  

पढ़ें: फिर से मोबाइल पर लौट रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी, अब दिखेगी सीएम से पीएम तक की ये यात्रा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें