ईशा तलवार
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा के पिता का नाम विनोद तलवार है। उनके पिता भी मनोरंजन की दुनिया से ही ताल्लुक रखते हैं। बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि ईशा के पिता बोनी कपूर के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम करते हैं। इसके अलावा उनके भाई भी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर काम करते हैं। 22 दिसंबर को जन्मी ईशा डांसिग में माहिर हैं। उन्होंने साल 2004 में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस डांस स्कूल से जैज, हिप हॉप और साल्सा जैसी डांस शैली सीखी। उनकी शैक्षिक योग्यता की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2008 में मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
Aaryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, क्लीन चिट के खिलाफ दायर याचिका ली गई वापस