माइथोलॉजी पर आधारित सिनेमा के प्रति दर्शकों और फिल्ममेकर्स में एक खास आकर्षण रहा है। ये फिल्में हमारी धर्म, संस्कृति और मान्यताओं से खासा गहरा जुड़ाव रखती हैं। इस तरह की फिल्मों के लिए बड़ा दर्शक वर्ग हमेशा मौजूद रहता है, जो किसी भी फिल्ममेकर को इस तरह की फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करता है। इन फिल्मों का बजट और व्यापार दोनों ही बड़े होते हैं। स्टारकास्ट भी बड़ी होती है, जिसके चलते इस तरह का सिनेमा चर्चा का विषय बनता है। 2022 में माइथोलॉजी पर आधारित कई फिल्में बनीं और साल 2023 में भी इस तरह की कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं या उनकी घोषणा हो चुकी है... आइए कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात कर लेते हैं, जो साल 2023 में रिलीज होने जा रही हैं...