अगर आपने राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म हाल फिलहाल में ओटीटी नेटफ्लिक्स पर देखी होगी, तो ये भी देखा होगा कि ये फिल्म इस ओटीटी पर एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर और क्वीर) मूवीज की कैटेगरी में रिलीज की गई है। हिंदुस्तानी सिनेमा के लिए नेटफ्लिक्स का ये बड़ा कदम है। फिल्में बनाने और इन्हें प्रसारित करने में नेटफ्लिक्स पहले ही हॉलीवुड के कई दिग्गज स्टूडियोज को पीछे छोड़ चुका है और अब बारी भारत की है। लेकिन, हिंदी सिनेमा में एलजीबीटीक्यू समुदाय से जुड़े लोगों को फिल्मों और वेब सीरीज में मौका न मिलने को लेकर भी एक आंदोलन मुंबई में धीरे धीरे पनप रहा है।