इरफान खान
- फोटो : Twitter
इरफान खान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान जब इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम कर गए। उनका परिवार और फैंस आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। इरफान खान के अंतिम पलों के बारे में उनके बेटे बाबिल ने ही बताया था। बाबिल ने कहा था, 'उनकी मौत से दो तीन दिन पहले मैं अस्पताल में था। वो होश खोते जा रहे थे। अंतिम पलो में उन्होंने मेरी ओर देखा,मुस्कुराए और कहा- मैं मरने वाला हूं, मैंने उन्हें कहा ऐसा नहीं होगा, वो फिर मुस्कुराए और सो गए'। इरफान का इस तरह चले जाना हर किसी के लिए सदमे जैसा था।