इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं सभी सितारों और फैंस के बीच इरफान खान को ऑस्कर ने भी आखिरी श्रद्धांजलि दी है। ऑस्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इरफान खान की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि की है। ऑस्कर ने अपने ट्वीट पर लिखा, 'बॉलीवुड सिनेमा का एक मुख्य आधार और 'स्लमडॉग मिलियनेयर,' 'लाइफ ऑफ पाई' और 'नेमसेक' जैसी फिल्मों में अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा दिखाने वाले इरफान खान ने वैश्विक सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ी। लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा, वह बहुत याद किए जाएंगे।'