दादा साहेब फाल्के बर्थडे
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
दादासाहेब फाल्के का जन्म महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक पारंपरिक ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स और बड़ौदा के कला भवन में हुई। वह बचपन से ही कला और साहित्य में बहुत रुचि रखते थे इसलिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए कला को ही चुना। स्कूल में पढ़ाई करने के साथ ही उन्होंने फोटोग्राफी, अभिनय, मोल्डिंग, इंग्रेविंग, पेंटिंग, ड्राइंग, आर्किटेक्चर, संगीत आदि की कलाएं सीखीं। फाल्के ने इन सब चीजों को बहुत गंभीरता से लिया और अपने अंदर धारण किया।