फिल्मों में कंप्यूटर ग्राफिक्स इमेजिंग (सीजीआई) और विजुअल स्पेशल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) भी एक किरदार की तरह ही होते है। इन दिनों फिल्मों में इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हीरो-हीरोइनों की चेहरों की झुर्रियां मिटाने से लेकर परदे पर उड़ते दिखने वाले तोता-मैना तक सब कंप्यूटर की मदद से बनाए जा रहे हैं। पिछले साल रिलीज फिल्म ‘आदिपुरुष’ में ये सारा खेल बनने से पहले ही बिगड़ गया। इस साल की शुरुआत में ही उसके सामने एक बच्चा फिल्म दिखने वाली फिल्म 'हनुमान' ने रिलीज के पहले ही दिन पासा पलट दिया है। महज 15 करोड़ रुपये की मेकिंग वाली इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स ने दिग्गज फिल्मों की परिकल्पना को हिला डाला है। आइए जानते हैं फिल्म ‘हनुमान’ के बजट और उसकी कमाई की संभावनाओं के साथ हाल के दिनों में रिलीज हुई उन फिल्मों के परिणाम के बारे मे जिनमें वीएफएक्स और सीजीआई का खूब इस्तेमाल हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
हनुमान रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हनुमान (12 जनवरी 2024)
साउथ सिनेमा के यंग स्टार तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। महज 15 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म पर इसके निर्माताओं ने डबिंग, प्रचार और सिटी टूर आदि पर 10 करोड़ रुपये और खर्च किए हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के एक नए सुपरहीरो की कहानी है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन 7.56 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको चौंका दिया है।
सलार पार्ट वन सीज फायर (22 दिसंबर 2023)
बाहुबली अभिनेता प्रभास की फिल्म 'सलार पार्ट वन सीजफायर' भी तकनीकी रूप से बहुत बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में भी सीजीआई और वीएफएक्स खूब प्रयोग हुआ है और उस पर खूब पैसे भी खर्च किए गए हैं । बताया जाता है कि सही समय पर इस फिल्म का वीएफएक्स पूरा ना होने की वजह से ही इसकी रीलीज डेट बढ़ाकर 22 दिसंबर की गई थी। 270 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 400 करोड़ रुपये के करीब ह चुका है।
4 of 11
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल (1 दिसंबर 2023)
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में भी सीजीआई और वीएफएक्स की भरमार हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय की खूब प्रशंसा हुई और फिल्म में उनकी अदाकारी का एक नया रूप देखने को मिला, साथ की फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी खूब पसंद किया गया। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 550 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 11
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान (7 सितंबर 2023)
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बीते साल उनकी दोनों फिल्में 'पठान' और 'डंकी ' से ज्यादा सफल रही। इस फिल्म की सफलता में फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, कंप्यूटर ग्राफिक्स, वीएफएक्स का भी बहुत बड़ा योगदान है। फिल्म का वीएफएक्स शाहरुख खान की रेड चिलीज वीएफएक्स कंपनी द्वारा किया गया है। इस फिल्म में वीएफएक्स बहुत कमाल का देखने को मिला है। 300 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 643.87 करोड़ रूपये रहा।
विज्ञापन
6 of 11
भोला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोला (30 मार्च 2023)
अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म 'शिवाय' की तरह 'भोला' में भी सीजीआई और वीएफएक्स का भरपूर प्रयोग किया। अजय देवगन की अपनी खुद की वीएफएक्स कंपनी हैं। अजय देवगन नेतकनीकी रूप से बेहतर फिल्म बनाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन, फिल्म में अजय देवगन और तब्बू की उम्र कम दिखाने के लिए की गई मेहनत और कमजोर कथा, पटकथा और संवाद ने फिल्म का बेड़ा गर्क कर दिया। 100 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 82.04 करोड़ रुपये ही रहा।
विज्ञापन
7 of 11
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आदिपुरुष (16 जून 2023)
600 करोड़ रुपये के बजट से बनी अभिनेता प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' सीजीआई और वीएफएक्स के चलते ही मात खा घई। दर्शकों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई और न ही इस फिल्म के कंप्यूटर ग्राफिक्स, वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स ही दर्शकों के पल्ले पड़े। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 135.04 करोड़ रूपये रहा।
8 of 11
पठान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पठान (25 जनवरी 2023)
बीते साल के शुरुआत में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से पूरी इंडस्ट्री में यह उम्मीद जगी कि दर्शकों का रुझान थियेटर की तरफ होने लगा है। इस फिल्म में दर्शकों को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई। दिल दहला देने वाले एक्शन सीन भी खूब पसंद किए। इस का निर्माण करने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स ने सीजीआई और वीएफएक्स पर खूब पैसे खर्च किए। 240 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लेकशन 543.05 करोड़ रूपये रहा।
9 of 11
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा (9 सितंबर 2022)
अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' की कहानी हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में विशिष्ट स्थान पाने वाले ब्रह्मास्त्र और अस्त्रों की दुनिया की कहानी है। सीजीआई और वीएफएक्स से लैस इस फिल्म का बजट 410 करोड़ रुपये बताया जाता है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 425 करोड़ रुपये कमाए।
10 of 11
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरआरआर (25 मार्च 2022)
निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' वैश्विक स्तर पर सफल फिल्म रही है। इस फिल्म के शानदार वीएफएक्स और राम चरण, जूनियर एनटीआर के अभिनय ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया। सिनेमाटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स, भव्य सेट और किरदारों के दमदार अभिनय के कारण यह फिल्म काफी पसंद की गई। 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कुल कमाई 1000 करोड़ रूपये बताई जा रही है।
वॉर (2 अक्टूबर 2019)
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' की सबसे बड़ी ताकत इसका एक्शन और लोकेशन है। यह फिल्म दुनिया भर के कई खूबसूरत शहरों में शूट हुई और फिल्म में कंप्यूटर ग्राफिक्स, वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का भी खूब इस्तेमाल हुआ। इस फिल्म का जबरदस्त एक्शन और वीएफएक्स दर्शकों का मन मोह देता है। 170 करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 318.01 करोड़ रूपये रहा।