फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira-Nupur Reception: सुर्ख लाल जोड़े में नजर आईं आयरा, अनिल कपूर-जया बच्चन समेत कई मेहमानों ने की शिरकत

Sat, 13 Jan 2024 11:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान और फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखारे ने 10 जनवरी को उदयपुर में धूमधाम से शादी की थी। कपल ने आज 13 जनवरी को अपनी शादी का रिसेप्शन रख रहा है। दोनों अपने रिसेप्शन के लिए पहुंच गए हैं और जोड़े का पहला वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में आयरा सुर्ख लाल जोड़े में बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, नूपुर भी ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रिसेप्शन में शामिल होने पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जया बच्चन ने भी रिसेप्शन पार्टी में शिरकत की है।
विज्ञापन

2 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

3 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया

4 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयारा खान-नूपुर शिकरे की रिसेप्शन पार्टी में जया बच्चन भी अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ पहुंचीं। जया बच्चन के साथ अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी नजर आईं। व्हाइट आउटफिट में सोनाली बेहद हसीन लग रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी में दोनों समधन ने सारी लाइमलाइट बटोरी। आयरा की मां रीना दत्ता हैवी वर्क रेड साड़ी में नजर आईं। वहीं, नुपूर की मां पिंक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा अनिल कपूर भी नागा चैतन्य के साथ पार्टी में शामिल हुए। 
विज्ञापन

6 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयरा-नुपूर की रिसेप्शन पार्टी में मनोज जोशी ने अपनी पत्नी के साथ शिरकत की। वहीं, शरमन जोशी भी आमिर की इस पार्टी में नजर आएं। इसके अलावा फरहान अख्तर ने शिबानी के साथ जमकर पोज दिए। कपल साथ में बेहद खूबसूरत लग रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयारा खान-नूपुर शिकरे के रिसेप्शन में कटरीना ने अपने लुक से सभी को मात दे दिया। अभिनेत्री व्हाइट लहंगे में हुस्न परी लग रही थीं। वहीं, दूसरी ओर गौहर खान ने भी पिंक लहंगे में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके अलावा हेमा मालिनी अपने बेटी ईशा के साथ स्पॉट हुई थीं। 

8 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयारा खान-नूपुर शिकरे के रिसेप्शन पर एवर ग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। इसके अलावा रकुलप्रीत ने अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ पार्टी में शिरकत की। पलक तिवारी और श्वेता तिवारी ने भी सारी लाइमलाइट लूटी।
विज्ञापन

9 of 9
आयारा खान-नूपुर शिकरे रिसेप्शन - फोटो : सोशल मीडिया
आयारा खान-नूपुर की रिसेप्शन पार्टी को खास बनाने के लिए रणबीर कपूर ने धांसू एंट्री मारी। सभी अभिनेता के लुक के कायल हो गए। वहीं, कार्तिक आर्यन ने भी फॉर्मल आउटफिट में सबके होश उड़ा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें