फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनटू द वाइल्ड: अजय देवगन के खास एपिसोड का ट्रेलर रिलीज, बेयर ग्रिल्स के साथ शार्क के बीच तैरते नजर आए अभिनेता

Tue, 12 Oct 2021 01:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इनटू द वाइल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया के जाने में माने शो "इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स" में जल्द ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन नजर आने वाले हैं। अजय देवगन के इस शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मंगलवार को उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया। जल्द ही प्रसारित होने वाले इस शो के एपिसोड का ट्रेलर सामने आ चुका है। सामने आए इस ट्रेलर में अभिनेता अजय देवगन बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल की खोज और चुनौतियों का सामना करते नजर आ रहे हैं।

इस एपिसोड की शूटिंग मालदीव में की गई है। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ बेयर ग्रिल्स के इस शो इन टू द वाइल्ड का प्रीमियर 22 अक्टूबर को डिस्कवरी प्लस पर सुबह 6 बजे होगा जबकि डिस्कवरी चैनल पर 25 अक्टूबर रात 8 बजे यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब कोई भारतीय कलाकार इस शो का हिस्सा बना हो। इससे पहले देश के पीएम नरेंद्र मोदी, सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इस शो में नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
इनटू द वाइल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आए ट्रेलर में अजय का का एक साहसिक रूप देखने को मिला। वीडियो में वह शार्क के बीच जीवित रहने के लिए हिंद महासागर में संघर्ष करते और एक निर्जन द्वीप तक पहुंचने के लिए ग्रिल्स की मदद करते नजर आए। इतना ही नहीं इस ट्रेलर में शो के होस्ट बेयर ग्रिल्स हिंदी शब्द का इस्तेमाल करते भी दिखाई दिए। ट्रेलर में बियर ग्रिल्स कहते हैं माय स्टेज, माय इलाका।
विज्ञापन

3 of 5
इनटू द वाइल्ड - फोटो : सोशल मीडिया

इस नए एपिसोड में बेयर ग्रिल्स अजय के साथ अपने परिवार, करियर और जीवन के बारे में खुलकर बातचीत करते हुए दिखाई देंगे। शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, अजय देवगन ने कहा कि, "यह जंगल में मेरा पहला अभियान है और मैं आपको बता सकता हूं कि यह बच्चों का खेल नहीं था। इंडस्ट्री में मेरे 30 साल के करियर के दौरान, मुझे कई खतरनाक एक्शन और विभिन्न भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। मुझे बहुत खुशी है कि यह अवसर मेरे पास आया, इसने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने और आगे बढ़ने में मदद की। ”

 

4 of 5
इनटू द वाइल्ड - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अजय के साथ अपने काम के अनुभव के बारे बताते हुए बेयर ग्रिल्स ने कहा कि अभिनेता ने "इस शो को करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता दिखाई। वह अविश्वसनीय रूप से ईमानदार भी थे। उन्होंने अपने जीवन और करियर से जुड़ी बहुत सारी बातें भी साझा की और मैं उनकी इस ईमानदारी को बहुत महत्व देता हूं। एक बात जो मैंने अजय के बारे में सीखी है वह यह है कि अजय एक शांत रहने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन वह एक ऐसे व्यक्ति भी हैं जिसके दिल में बहुत प्यार और ताकत है। ”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय आखिरी बार फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की आरआरआर, स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान और उनके निर्देशन में बनी फिल्म मेडे(Mayday( में नजर आएंगे। इसके अलावा वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें