वैसे तो बॉलीवुड में कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन कुछ किस्से ऐसे हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इनमें से एक किस्सा ग्रेट शोमैन राज कपूर से जुड़ा हुआ है। वो भारतीय सिनेमा के स्वर्णयुगीन फिल्मकार थे। करीब चार दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया। ग्यारह साल की उम्र में फिल्म 'वाल्मीकि' में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ काम किया और बाईस साल की उम्र में पहली फिल्म 'आग' बनाकर सिनेमा प्रेमियों को चकित कर दिया। राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को कालजयी फिल्में दीं। उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी माना जाता है। वो अभिनेता, निर्माता, निर्देशक के साथ ही कहानी और गीत-संगीत की समझ रखने वाले शोमैन थे।
हालांकि, इसके साथ ही वो अंधविश्वासी भी थे। उनकी 'आवारा', 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बरसात' 'जागते रहो', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'बॉबी' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं। वो ऐसे कलाकार थे, जिनकी प्रासंगिकता भारतीय सिनेमा में हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने तिरसठ साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनके कई किस्से सिनेप्रेमियों की जुंबान पर रहेंगे। अगली स्लाइड में पढ़िए उनके अंधविश्वास का एक किस्सा...