फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inshallah: क्या भविष्य में कभी शुरू होगी ताला बंद हुई इंशाअल्लाह? सलमान-आलिया की फिल्म पर मेकर्स ने दिया अपडेट

Wed, 30 Aug 2023 08:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान-आलिया भट्ट-संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा के मंझे हुए फिल्मकारों में गिने जाने वाले संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्में देने वाले संजय लीला भंसाली के साथ बड़े से बड़ा सितारा काम करना चाहता है। निर्देशक पिछले काफी समय से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के धमाल की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इसके अलावा वह जिस वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं वह उनकी बंद हो चुकी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की वजह से है। हाल ही में मेकर्स ने 'इंशाअल्लाह' के दोबारा शुरू होने की खबरों पर रिएक्ट किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बीते काफी समय से संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' की खूब चर्चा हो रही है। निर्देशक की इस फिल्म में सलमान और आलिया नजर आने वाले थे। साल 2020 में ईद के खास मौके पर 'इंशाअल्लाह' को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट में सलमान के हस्तक्षेप के चलते ही भंसाली ने फिल्म पर ताला लगा दिया था। बताया जाता है कि सलमान खान ने गुस्से में फिल्म का सेट छोड़ दिया था। 
Jawan: नयनतारा को 10 साल पहले ही बॉलीवुड में लाने का वादा कर चुके थे किंग खान? शाहरुख का वायरल वीडियो है सबूत
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
भंसाली प्रोडक्शंस ने एक ट्वीट करके फैंस को जानकारी दी थी कि, 'भंसाली प्रोडक्शंस ने फिलहाल इंशाअल्लाह के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है...भगवान ने चाहा तो आगे की घोषणा जल्द ही होगी...।' सलमान ने भी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी थी।  'इंशाअल्लाह' के ठप पड़ जाने की खबर से फैंस काफी दुखी हो गए थे। हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या कभी भविष्य में इसे सलमान और आलिया के साथ दोबारा शुरू किया जाएगा? इस सवाल का जवाब हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह ने दिया।
Raksha Bandhan 2023: सीएम ममता बनर्जी के बांधी अमिताभ बच्चन को राखी, बिग बी को दिया दुर्गा पूजा का निमंत्रण

4 of 5
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रेरणा सिंह से पूछा गया था कि क्या संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को दोबारा शुरू किए जाने की संभावना है? इस पर, भंसाली प्रोडक्शंस के सीईओ ने कहा, 'यह एक बहुत अच्छी कहानी थी। अगर भगवान ने चाहा, तो ऐसा होगा। अभी के लिए बता दूं कि तुरंत इस तरह की कोई योजना नहीं है। शायद आगे हो...कल क्या होगा यह आप कभी नहीं जानते हैं। फिल्म की कहानी तैयार रखी है। लेकिन इसको दोबारा बनाने की इच्छा अंदर से आनी चाहिए ... कि अब मैं इसे बनाना चाहता हूं।' 
Jawan Audio Launch: शाहरुख खान ने कार्यक्रम में खास अंदाज में ली एंट्री, विजय सेतुपति-अनिरुद्ध को लगाया गले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म निर्माता अपने नए प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। यह एक वेब सीरीज है, जिसका प्रीमियर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर होगा। जहां तक सलमान की बात है तो सुपरस्टार आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी। सलमान अगली बार   'टाइगर 3' में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी।
Vicky Kaushal: गदर 2 की आंधी से गदगद हो उठे 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' स्टार, बॉलीवुड के अच्छे दिन पर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें