'सिंघम', 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' जैसी पुलिस यूनिवर्स फिल्में बना चुके निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के जरिए ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रख रहे हैं। शुक्रवार को इस सीरीज का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके लिए कोई भी माध्यम छोटा या बड़ा नहीं होता है। वह विज्ञापन फिल्में, फीचर फिल्में और टीवी करने के बाद अब ओटीटी पर कदम रख रहे हैं और इस सीरीज को बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि सात एपिसोड की यह सीरीज चार फिल्म के बराबर रही है। ट्रेलर में मुकेश ऋषि को देखना दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज की तरह रहा।