पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12 के विजेता का एलान चुकी है। पवनदीप राजन इंडियन आइडल 12 के विजेता बने हैं। रविवार को इस शो का रंगारंग ग्रैंड फिनाले था। शो के फिनाले का आयोजन 15 अगस्त को भव्य तरीके से किया गया था। फैंस में पहले से इसके विनर को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। इसका फिनाले रविवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक चला। इंडियन आइडल 12 के फिनाले में पवनदीप राजन की कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी।
जानें कौन है पवनदीप राजन?
उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन अच्छा गाते हैं। पवनदीप राजन 'इंडियन आइडल 12 के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। वे इंडियन आइडल 12 के खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।