फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: 'संदेसे आते हैं' से लेकर 'है प्रीत जहां का रीत सदा' तक, इस स्वतंत्रता दिवस पर सुनिए ये देशभक्ति गाने

Sat, 15 Aug 2020 07:13 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : ट्विटर
फिल्मों में गानों का अलग महत्व है। बिना गाने की फिल्म को अधूरा माना जाता है। देशभक्ति पर आधारित न सिर्फ कई फिल्में बनी हैं बल्कि साथ ही साथ कई जोश से भरपूर गीत भी। देशभक्ति से भरपूर जब भी इन गीतों को हम सुनते हैं तो एकाएक दिल में देशभक्ति का ज्वालामुखी फट जाता है। इस स्वतंत्रता दिवस को, इन गानों से आप भी बनाएं खास।
विज्ञापन

शाहरुख खान की फिल्म 'वीर-जारा' का गाना 'ऐसा देश है मेरा' हमें अपनी मिट्टी की खुशबू का अहसास दिलाता है। यशराज के बैनर तले बनीं इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

देशभक्ति गानों की बात करें और ए आर रहमान के एलबम 'वंदे मातरम' का गाना 'मां तुझे सलाम' की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। आज भी हर दिल को छू जाता है ये गीत।

अजय देवगन की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' का गाना 'मेरा रंग दे बसंता चोला' एक ऐसा गाना है जो हमें उन देशभक्तों की याद दिलाता है जो देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए।
विज्ञापन

2007 में रिलीज हुई 'चक दे इंडिया' को शाहरुख खान की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने कबीर खान नाम के एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी और कोच का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'मौला मेरे ले ले मेरी जान' सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम में का गाना है प्रीत जहां की रीत सदा मैं.. एक ऐसा गाना है जो कि रिलीज से अब तक सदाबहार है।

 
विज्ञापन

महिमा चौधरी और शाहरुख खान की फिल्म परदेस के इस गाने को काफी पसंद किया जाता है।

फिल्म बॉर्डर का धमाकेदार गाना संदेसे आते हैं आज भी काफी ज्यादा सुना जाता है। फौजी भाइयों पर फिल्माया गया ये गाना बेहद खास है।
विज्ञापन

आलिया भट्ट की फिल्म राजी का गाना ए वतन भी इन दिनों खूब सुना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें