बॉलीवुड समय-समय पर आजादी के रंगों को बखूबी दिखाता रहा है । कुछ फिल्में रियल स्टोरी पर बनीं तो कुछ स्क्रिप्टेड थीं । कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप । हम ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिनकी कहानी भले ही बनावटी हों लेकिन जब दर्शकों ने इसे थिएटर में जाकर देखा तो उनके रोम-रोम में देशभक्ति की भावना जाग उठी । इन फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर भी क्रांति ला दी थी ।
क्रांति- 1981 में रिलीज हुई मनोज कुमार, हेमा मालिनी, दिलीप कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की इस सुपरहिट फिल्म का कोई तोड़ नहीं है । फिल्म के गाने देशभक्ति से ओत-प्रोत थे । यह फिल्म उस वक्त जबरदस्त हिट साबित हुई थी । फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी । वहीं फिल्म को मनोज कुमार ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
3 of 7
लगान
- फोटो : file photo
लगान- साल 2001 में आई आमिर खान की इस फिल्म में आजादी से पहले की कहानी दिखाई गई थी जो क्रिकेट पर आधारित थी । यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म थी । 'लगान' को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था । इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई करीब 180 करोड़ रुपए रही थी ।
सरफरोश- आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी । फिल्म में आमिर खान ने ACP Ajay Singh Rathod का किरदार निभाया था । यह फिल्म भी जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म के कुछ डायलॉग्स को सुन दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 34 करोड़ रुपए की कमाई की थी ।
विज्ञापन
5 of 7
Rang De Basanti
- फोटो : file photo
रंग दे बसंती- देश के युवा भले ही आज के हाईटेक जमाने में खुद का अस्तित्व खोते जा रहे हों, लेकिन जब उन्हें ऐसा बेहतरीन सिनेमा देखने को मिलता है तो उनमें भी देशभक्ति की भावना जाग जाती है । राकेश ओमप्रकाश मेहरा की इस फिल्म में आमिर खान ने लीड रोल निभाया था । यह फिल्म दिल्ली के कुछ युवाओं पर आधारित थी । फिल्म साल 2006 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ रुपए कमाए थे।
अ वेडनेसडे- नीरज पांडे निर्देशित इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने जबरदस्त एक्टिंग की थी । नसीर फिल्म में एक रिटायर ऑफिसर की भूमिका में थे । फिल्म में उन्होंने अपनी सूझ-बूझ से कई आतंकवादियों को मार गिराया था । यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही ज्यादा पैसे ना बटोर पाई हो लेकिन लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया था ।
The Hero: Love Story of a Spy- अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थी । फिल्म में प्रीति जिंट पाकिस्तान जाकर भारत के लिए जासूसी करती नजर आती हैं । फिल्म जबरदस्त हिट थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 200 करोड़ रुपए कमाए थे ।