फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Imtiaz Ali: क्या शाहिद-करीना के ब्रेकअप से जब वी मेट की शूटिंग पर पड़ा था असर? इम्तियाज अली ने किया खुलासा

Tue, 07 May 2024 06:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक इम्तियाज अली अपनी हालिया रिलीज फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म से पहले भी इम्तियाज कई शानदार रोमांटिक फिल्में बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने साल 2007 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म जब वी मेट को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान वे शाहिद और करीना के ब्रेकअप पर भी चर्चा करते  नजर आए। 
Esha Deol: धर्मेंद्र की पहली पत्नी के साथ कुछ ऐसी थी ईशा देओल की मुलाकात, सनी देओल ने कराई थी पूरी व्यवस्था
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम
एक बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि दोनों कलाकारों का रिश्ता टूटने के बाद भी फिल्म की शूटिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। इस बातचीत में इम्तियाज ने शाहिद और करीना की प्रोफेशनल होने की जमकर तारीफ की। साथ ही, उन्होंने उनके क्राफ्ट की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। एक ताजा बातचीत में इम्तियाज ने बताया कि उनकी निजी जिंदगी कभी भी फिल्म के निर्माण के बीच में नहीं आई।
विज्ञापन

3 of 5
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज ने कहा, "फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका था। उनके तथाकथित ब्रेकअप के दो दिन बाद हमें शूटिंग करनी पड़ी। उस समय वे बिल्कुल प्रोफेशनल थे।" 
 

4 of 5
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत के दौरान इम्तियाज ने यह भी खुलासा किया कि मुख्य भूमिकाओं के लिए अभिनेता बॉबी देओल और प्रीति जिंटा उनकी मूल पसंद थे। उन्होंने कहा कि जब वह अभिनेता के चचेरे भाई अभय देओल के साथ सोचा ना था फिल्म कर रहे थे, तब वह बॉबी के साथ फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले एक बातचीत में इम्तियाज जब वी मेट के सीक्वल पर भी बात कर चुके हैं। उस दौरान उन्होंने बताया था कि फिलहाल इस फिल्म का सीक्वल बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है। 
Bollywood Movies on Journalism: पत्रकारिता पर बनी इन फिल्मों ने बटोरी वाहवाही, एक तो टीवी पर आज भी है हिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें