लव आज कल का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
लव आज कल
लव आज कल की बात करें तो ये साल 2009 में रिलीज हुई थी, इसमें लीड जोड़ी सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की थी। फिल्म के मुख्य कलाकार जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादुकोण) लंदन में रहते हैं, और एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन हमेशा के लिए इस बंधन में बंधे नहीं रहना चाहते। उनकी मोहब्बत उन्हें तब समझ आती है, जब वे दोनों एक दूसरे से अलग होते हैं। फिल्म की कहानी सुनने में साधारण लगती है, लेकिन इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उतने ही जज्बात हैं, जितने किसी गंभीर जॉनर वाली फिल्म में होते हैं।