फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: IMDb ने शाहरुख की पठान और जवान को बताया 2023 की सबसे लोकप्रिय फिल्में, लियो-जेलर से निकली आगे

Fri, 01 Dec 2023 12:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान और जवान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 बॉलीवुड फिल्मों के लिहाज से काफी सफल माना गया है। साल 2020 में जब कोविड-19 महामारी के कारण थिएटर बंद हो गए, तो फिल्में सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने लगीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ सुस्त वर्षों के बाद, 2023 में 'जवान' और 'पठान' के साथ कई बड़ी हिट फिल्में आईं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए इतिहास रचा। अब हाल ही में, IMDb ने अपनी लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख की फिल्मों ने लिस्ट के टॉप में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म जवान - फोटो : सोशल मीडिया
IMDb के अनुसार, '2023 की टॉप 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय थियेट्रिकल फिल्मों की सूची में सबसे आगे शाहरुख खान की फिल्म जवान है। 'जवान' सितंबर में रिलीज हुई थी और साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है। इस सूची में दूसरे स्थान पर किंग खान की फिल्म 'पठान' साल की पहली बड़ी हिट थी, जिसमें शाहरुख भी थे। इसके बाद करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं ।
 
विज्ञापन

3 of 5
लियो-जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित विजय-स्टारर 'लियो' इस सूची में चौथे स्थान पर है। इसके बाद अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी-स्टारर 'ओएमजी 2 है', जो काफी विवादों के बीच रिलीज हुई थी। इस सूची में रजनीकांत की 'जेलर' छठे स्थान पर है। इसके बाद सनी देओल की वापसी करने वाली फिल्म 'गदर 2' है। 'द केरल स्टोरी', 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'भोला' अंतिम तीन स्थानों पर हैं।

4 of 5
लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्ट्रीमिंग की दुनिया में, कई फिल्में अभी भी डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज का विकल्प चुनती हैं और यहां आईएमडीबी की '2023 की टॉप 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में (स्ट्रीमिंग)' सूची में नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' टॉप पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बवाल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर-स्टारर 'बवाल', जिसने अपनी रिलीज के बाद कुछ विवाद भी पैदा किया फिल्म चौथे स्थान पर रही। इसके बाद सनी कौशल और यामी गौतम-स्टारर 'चोर निकल के भागा' रही है।

Sukhee 2: शिल्पा शेट्टी अब 'सुखी 2' के साथ मचाएंगी धमाल, सीक्वल की खबर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें