फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank You For Coming: ओटीटी पर रिलीज हुई भूमि की 'थैंक यू फॉर कमिंग', इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म

Fri, 01 Dec 2023 12:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स द्वारा इस घोषणा ने निश्चित रूप से फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के फैंस को उत्साहित कर दिया। फैंन ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। ओटीटी पर फिल्म की रिलीज से फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
1 of 5
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग इसी वर्ष 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भूमि के अलावा इस फिल्म में डॉली सिंह, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और शहनाज गिल भी अहम रोल में हैं। रिया कपूर के पति करण बुलानी ने इस फिल्म को निर्दशित किया है। अब आप यह फिल्म ओटीटी पर भी देख सकते हैं। फिल्म निर्माताओं ने इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
थैंक यू फॉर कमिंग फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
आज शुक्रवार, 1 दिसंबर को फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज के कुछ महीने बाद थैंक यू फॉर कमिंग को लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसे लेकर आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसके कैप्शन में लिखा था, 'गेटकीपिंग खत्म हो गई है। अब समय आ गया है कि इन गर्ल बॉसों को हमारी स्क्रीन पर लाया जाए। थैंक यू फॉर कमिंग अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।'  


 
विज्ञापन

3 of 5
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स द्वारा इस घोषणा ने निश्चित रूप से फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग के फैंस को उत्साहित कर दिया। फैंन ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किए हैं। ओटीटी पर फिल्म की रिलीज से फैंस बेहद खुश हैं। फैंस ने फिल्म के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए धन्यवाद कहा है। दर्शकों को फिल्म की ओटीटी रिलीज को बेसब्री से इंतजार था।  

Vivek Oberoi: विवेक ने पिता सुरेश ओबेरॉय को कमबैक के लिए दीं शुभकामनाएं, कहा- इस दिसंबर 'एनिमल' जोर से दहाड़ें

4 of 5
थैंक यू फॉर कमिंग रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'कृपया फिल्म देखें। यह वास्तव में बहुत अच्छी तरह से बनाई गई है। फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है।' बता दें कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जमकर तारीफ मिली थी। फिल्म में भूमि ने कनिका कपूर का किरदार निभाया है। थैंक यू फॉर कमिंग में भूमि ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थैंक यू फॉर कमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग को शोभा कपूर, एकता कपूर अनिल कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूसर किया है। इस फिल्म में महिलाओं को लेकर बात की गई है। इन अभिनेत्रियों के अलावा फिल्म में अनिल कपूर और करण ने भी अहम भीूमिका निभाई है।  

Sam Bahadur: 'सैम बहादुर' के निर्माताओं को बड़ा झटका, ऑनलाइन लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें