फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन बोले- सच बोलने वालों को सलाखों के पीछे डालते रहोगे तो जेल कम पड़ जाएगी

Mon, 06 Nov 2017 07:43 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
1 of 6
kamal haasan
साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपने बयान पर कायम हैं, उन्होंने कहा है कि अगर सच बोलने वाले लोगों को जेलों में डालते रहोगे तो जेल कम पड़ जाएंगी। कमल ने कहा कि आतंकवाद अतिवाद से अलग है, अपनी विचारधारा को लेकर मैं दूसरों को उपदेश नहीं देता हूं। 
पढ़ें:- बीजेपी ने बोला कमल हासन पर हमला, हाफिज सईद से की तुलना
विज्ञापन

2 of 6
kamal hassan
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने हाल ही में ‘आनंद विकतन’ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र में अपने नियमित कॉलम में लिखा था कि हिंदू आतंकवाद नहीं है। गुजरे जमाने में हिंदू दक्षिणपंथी अन्य धार्मिक समूहों के साथ अपने विवादों पर सिर्फ बौद्धिक बहस किया करते थे, लेकिन जैसे ही यह तरीका नाकाम होने लगा, वे बाहुबल का सहारा लेने लगे और अब उन्होंने हिंसा का रास्ता अख्तियार कर लिया है।
पढ़ें:- फिल्म अभिनेता कमल हासन बोले -हकीकत बन चुका है हिंदू आतंकवाद, बवाल
विज्ञापन

3 of 6
कमल हासन
उनके इसी बयान पर बवाल मच गया। हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, ‘कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को गोली मार देना चाहिए या फिर फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि वे लोग कुछ सबक सीख सकें। 

4 of 6
कमल हासन
कोई भी व्यक्ति जो हिंदू धर्म से संबंध रखने वालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है उसे तो इस पावन धरती पर रहने का कोई अधिकार ही नहीं होना चाहिए और अपशब्दों के बदले में मौत की सजा देनी चाहिए'।
विज्ञापन

5 of 6
कमल हासन
वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता कमल हासन के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी के खिलाफ एक शिकायत पर शनिवार को सुनवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की सुनवाई अब 22 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कमल हासन
इसके अलावा अलीगढ़ में मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष आमिर रशीद ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कमल हासन के मुंह पर कालिख पोतने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। उन्होंने कमल हासन पर हिंदुत्व को बदनाम करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें