अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के घर पर रात के समय अभिषेक बच्चन और रणवीर सिंह सहित बी टाउन के तमाम हस्तियां पहुंचीं। मौका ही कुछ ऐसा था पद्मावती के चित्रण और उसके गीत घूमर को मिल रही जबरदस्त सफलता से खुश होकर दीपिका ने भव्य पार्टी दी। अचानक हुई इस पार्टी में वैसे बॉलीवुड में सभी बड़ी हस्तियां मौजूद थी, लेकिन अटेंशन स्टार डॉटर्स ले गईं।
विज्ञापन
2 of 7
दीपिका के घर पहुंचने वाले सबसे पहले अभिनेता, पद्मवती में दीपिका के सह-कलाकार रणवीर सिंह थे।
विज्ञापन
3 of 7
इसके अलावा शाहरुख खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, कृति सेनन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, जहान्वी कपूर, सारा अली खान, जूनो चोपड़ा, इशान खट्टर, रितेश सिधवाणी, अभिषेक बच्चन और जोया अख्तर हर कोई दीपिका की इस खुशी में शामिल हुआ। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से लेकर उभरते हुए सितारे, हर कोई दीपिका की इस तत्काल पार्टी में जश्न मनाते हुए नज़र आया।
4 of 7
अपनी अगली फिल्म में रानी पद्मिनी के रूप में नज़र आने वाली दीपिका को अपने लुक और रानी पद्मिनी के किरदार के लिए पहले से दर्शको से हरी झंडी मिल गई है। गीत घूमर में अपने सहज प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री सरहाना का पात्र बन गई है।
विज्ञापन
5 of 7
गाने को 30 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और साथ ही सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के घूमर नृत्य की नकल कर उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
दीपिका पादुकोण अभिनीत पद्मावती अपनी रिलीज से अभी लगभग तीन से चार हफ्ते की दूरी पर है लेकिन हमारी बड़े पर्दे की पद्मावती ने फ़िल्म के ट्रेलर और गानों को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से खुश हो कर बिना किसी योजना के अचानक से एक पार्टी कर इसका जश्न मनाया।