दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं, ये सिर्फ कहा ही नहीं जाता बल्कि इसका प्रमाण भी है। फिल्मी जगत में अब तक कई सितारों के हम हमशक्ल देख चुके हैं। जिसमें आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, सलमान खान सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसमें अब एक और नाम जुड़ गया है और वो है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। यह व्यक्ति न सिर्फ हूबहू शाहरुख खान की तरह दिखता है बल्कि उनके अभिनय से लेकर उनके कपड़े पहनने के अंदाज और साथ ही उनके रोमांस भी पूरी तरह नकल करता है। कौन है ये व्यक्ति और कैसे सोशल मीडिया पर छाया, क्या है उसकी असली पहचान इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
इब्राहिम कादरी है इस शख्स का नाम
शाहरुख खान की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम इब्राहिम कादरी है। इब्राहिम जूनागढ़, गुजरात के निवासी हैं। वह बादशाह खान के अभिनय अंदाज के साथ-साथ उनके पहनावे उनकी अदाओं और हेयरस्टाइल की नकल करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। इब्राहिम की इंस्टाग्राम पर एक बहुत अच्छी फॉलोइंग है, और लोग उनके शाहरुख खान के अंदाज में किए गए अभिनय को काफी पसंद करते हैं।