फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim-Palak: छोटे नवाब इब्राहिम के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आईं पलक तिवारी, कैमरा देख छुपाया चेहरा

Mon, 01 Jan 2024 07:46 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बी-टाउन में सेलेब्स और उनके बच्चों के लिए किसी भी बात को राज रखना काफी मुश्किल है, खासकर उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में। अब इब्राहिम अली खान की पलक तिवारी को डेट करने की खबर आग की तरह फैल गई है। हाल ही में, दोनों कपल को मुंबई में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। दोनों की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल के आखिरी दिन को हर बी-टाउन सेलेब्स ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। अब वायरल हो रही एक वीडियो में इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को एक ही कार के अंदर एक साथ देखा गया। जैसे ही पैपराजी ने उन पर स्पॉटलाइट डाली दोनों ही सेलेब्स कैमरों से अपना चेहरा छिपाते नजर आए।

विज्ञापन

3 of 5
पलक तिवारी, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
 क्लिप में कपल को अपने ड्राइवर और एक करीबी दोस्त के साथ एक नीली लक्जरी कार के अंदर बैठे देखा गया है। एक तरफ, जहां सैफ अली खान के बेटे ने ब्राउन रंग की जैकेट पहनी हुई थी, वही उनकी कथित प्रेमिका पलक को ब्लैक ड्रेस में देखा गया था। यह पहली बार नहीं है जब इस कपल को एक साथ देखा गया हो। उन्हें पार्टियों, संगीत कार्यक्रमों और डिनर डेट पर भी एक साथ देखा गया है।

4 of 5
पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 8' के पिछले एपिसोड में अभिनेता सैफ अली खान से पूछा गया था कि क्या उनके पास पूर्व पत्नी अमृता सिंह के साथ उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान के पास आने वाली महिलाओं के लिए कोई राय है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सैफ ने कहा कि उन्हें सिंगल रहना चाहिए। “मेरी राय कोई मायने नहीं रखती। कोई नहीं सुन रहा। हालांकि, कुछ सलाह मांगते हैं तो मैं दे देता हूं।"

Rajkumar Hirani: शाहरुख खान या आमिर खान... सेट पर कौन हैं बेहतर अभिनेता? राजकुमार हिरानी ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ समय पहले इब्राहिम ने करण जौहर के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। दूसरी ओर, अभिनेत्री पलक तिवारी को कई संगीत वीडियो में देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें