फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then & Now: देखें, 20 साल में कितनी बदल गई है फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की स्टारकास्ट

Wed, 06 Nov 2019 12:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हम साथ साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
5 नवंबर 1999 को निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ- साथ हैं' रिलीज हुई थी। फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी, जिसमे सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबू, सोनाली बेंद्र और करिश्मा कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म रिलीज को 20 साल हो चुके हैं, ऐसे में आपको इस पैकेज में दिखाते हैं कि फिल्म की कास्ट पिछले 20 सालों में कितनी बदल गई है।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
फिल्म में सलमान खान ने प्रेम चतुर्वेदी का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान ने अपने इस किरदार से सभी का दिल जीत लिया था। वहीं उसके बाद से ही प्रेम नाम की भी चलन बढ़ गया था। फिल्म में सलमान खान सोनाली बेंद्रे के साथ रोमांस करते दिखे थे।
विज्ञापन

3 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
फिल्म में सैफ अली खान ने सलमान खान के बड़े भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में सैफ का नाम विनोद चतुर्वेदी थी। सैफ की जोड़ी फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ बनी थी। दोनों की जोड़ी को सभी ने काफी पसंद किया था।

4 of 7
मोहनीश बहल - फोटो : सोशल मीडिया
मोहनीश बहल
फिल्म में मोहनीश बहल ने सबसे बड़े भाई का किरदार निभाया था। मोहनीश ने अपने इस किरदार से हर किसी के दिल में जगह बना ली थी। फिल्म में मोहनीश की जोड़ी तब्बू के साथ बनी थी।
विज्ञापन

5 of 7
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
फिल्म में करिश्मा कपूर ने सपना का किरदार निभाया था। फिल्म में अपने नटखट अंदाज से करिश्मा ने सभी का दिल जीत लिया था। न सिर्फ एक्टिंग बल्कि बेहतरीन डांस से भी करिश्मा का करिश्मा सभी को देखने को मिला।
विज्ञापन

6 of 7
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
तब्बू ने भी फिल्म में सादगी से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में तब्बू ने साधना का किरदार निभाया था। बता दें कि तब्बू आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म अंधाधुन में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे
फिल्म में सोनाली बेंद्रे ने अपनी प्यारी मुस्कान से सभी का दिल जीता था। फिल्म में सोनाली के किरदार का नाम प्रीति था। गौरतलब है कि पिछले साल सोनाली ने इस बात का खुलासा किया था कि उनको कैंसर है। हालांकि इलाज के बाद अब वो नॉर्मल जिंदगी जी रही हैं।

पढ़ें: 'पति पत्नी और वो' के रीमेक के ट्रेलर में सेक्स से जुड़े डायलॉग पर क्यों उठ रहे हैं ऐसे सवाल?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें