बॉलीवुड की 'मां' के तौर पर मशहूर होने वाली रीमा लागू ने आज ही के दिन यानी 18 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया था। रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'कुछ कुछ होता है', 'मैंने प्यार किया', 'कल हो ना हो', 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कई बड़े सितारों की माँ का किरदार निभाया है। रीमा की पुण्यतिथि पर आइए आज बात करते हैं सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के बारे में। 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म में रीमा माधुरी और रेणुका शहाणे की मां के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार थे, लेकिन आज ये सारे कलाकार कहां हैं और क्या कर रहे हैं, जानते हैं आप? आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टार कास्ट इतने सालों बाद कहां है और सभी कैसे दिखते हैं।