शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतरने पर ऋतिक रोशन को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने आर्यन खान को समर्थन देने पर ऋतिक रोशन की अच्छी-खासी क्लास लगाई है। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने ऐसा करने अपनी इमेज डाउन कर ली है। एक यूजर ने ऋतिक रोशन को लिखा, अगर आर्यन खान ने गलती की है, तो सजा मिलनी चाहिए। सहानुभूति दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि हंसल मेहता, पूजा भट्ट, सुनील शेट्टी, मीका सिंह और ऋतिक रोशन सहित बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के प्रति अपना समर्थन दिखाया है।
ऋतिक रोशन के पोस्ट पर 20 लाख लोगों ने रिएक्शन दिया है।