ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, हाल ही में अभिनेता को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते हुए देखा गया था। इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी एक्टिंग और करियर पर खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान ऋतिक ने बताया, ''मेरे पिता, मेरे फिल्मी दुनिया में कदम रखने के खिलाफ थे। इसके पीछे की वजह वो संघर्ष था जो उन्होंने देखा था। उन्होंने 20 साल तक जमकर मेहनत की और वह नहीं चाहते थे कि मुझे भी इस तरह का संघर्ष करना पड़े, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे अंदर कुछ था जिसकी वजह से मैंने इस क्षेत्र में आने का दृढ़ निश्चय कर लिया था।'' उन्होंने आगे बताया कि मैं खुद को साबित करना चाहता था क्योंकि मुझे हकलाने की समस्या थी। सामान्य दिखने और महसूस करने के लिए मेरे पास यही एक मौका था।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस