फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan Birthday: दीपिका, प्रियंका ने गिनाए ऋतिक के रोशन होने के राज, रेखा बोलीं, डुग्गू के साथ मेरा..

Wed, 10 Jan 2024 08:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी नई फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। 'विक्रम वेधा' की नाकामी के बाद उनकी इस फिल्म से उनके प्रशंसकों को खासी उम्मीदें है। बीते साल ‘पठान’ जैसी हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद संग ऋतिक की जोड़ी इस बार क्या कारनामा दिखाएगी, इसका खुलासा सिनेमाघरों में 25 जनवरी को होगा। 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने वाले ऋतिक रोशन ने अपने करियर को आहिस्ता आहिस्ता मजबूती दी है और उनके इस सफर में उनके कई साथियों ने उन्हें करीब से देखा है। आइए जानते हैं ऐसे ही 10 सितारों के विचार, उनके प्यारे ‘डुग्गू’ के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
ऋतिक रोशन-रेखा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डुग्गू के साथ मेरा अलग रिश्ता: रेखा 
सदाबहार अभिनेत्री रेखा फिल्म 'कोई मिल गया' और 'कृष' में ऋतिक रोशन की मां और दादी की भूमिका निभा चुकी हैं। इन फिल्मों में मां-बेटे और दादी-पोते की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन का घर का नाम गुड्डू है। राकेश रोशन ने अपने बेटे का घरेलू नाम अपने नाम को पलटकर डुग्गू रखा। रेखा भी उन्हें डुग्गू कहकर ही संबोधित करती हैं। वह कहती हैं, 'डुग्गू एक अच्छे कलाकार हैं और 'कोई... मिल गया' उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। डुग्गू के साथ मेरा बहुत खास रिश्ता है, वह मेरे सामने पैदा हुए, बचपन से उनको जानती हूं।' 

विज्ञापन

3 of 11
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक के साथ काम करना बेहतरीन: दीपिका पादुकोण 
अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में पहली बार काम कर रही दीपिका पादुकोण ने फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ अपनी  केमिस्ट्री के बारे में बात की। दीपिका पादुकोण ने कहा, 'फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ मेरी केमिस्ट्री बेहतरीन है।' दीपिका पादुकोण अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी प्रसंशक हैं। उनकी फिल्म 'वॉर' देखने के बाद भी दीपिका पादुकोण ने खूब तारीफ की थी। तब दीपिका ट्विटर पर लिखा था, ‘ऋतिक रोशन कॉर्नर हाउस के डेथ बाय चॉकलेट की तरह लग रहे हैं।'

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

असल जिंदगी में भी सुपरहीरो: प्रियंका चोपड़ा 
अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ 'कोई मिल गया', 'कृष' और 'अग्निपथ' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऋतिक रोशन के बारे में अपनी आटोबायोग्राफी में एक दिलचस्प खुलासे किए हैं। प्रियंका लिखती हैं, 'ऋतिक की दयालुता के लिए उनकी बहुत बड़ी आभारी हूं। जब मेरे पिता की तबियत खराब हुई  और उनके इलाज के तत्काल लंदन ले जाना था, तो ऋतिक ने अपने संपर्क  का इस्तेमाल करके एयर इंडिया में फोन किया  और मेरे पिता को लंदन ले जाने के लिए तत्काल उड़ान की व्यवस्था की और, उनकी जान बच गई थी। वह अपनी फिल्मों की तरह असल जिंदगी में भी एक सुपरहीरो हैं।'

विज्ञापन

5 of 11
करीना कपूर-ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक: करीना कपूर 
अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म  'यादें' , 'मुझसे दोस्ती करोगे', 'कभी खुशी कभी गम' और 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री करीना कपूर की माने तो ऋतिक देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म 'शुद्धि' में भी दोनों की जोड़ी बननी थी। तब करीना ने कहा था, 'ऋतिक रोशन हमारे देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, उनके साथ काम करने के लिए मैं हमेशा उत्साहित रहती हूं।'

विज्ञापन

6 of 11
ऋतिक रोशन-कैटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक के साथ नृत्य करना सबसे बड़ी चुनौती: कैटरीना कैफ 
अभिनेत्री कैटरीना कैफ फिल्म 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' और 'बैंग बैंग' में ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुकी हैं। कैटरीना कैफ के मुताबिक, 'ऋतिक के साथ नृत्य करना सबसे बड़ी चुनौती है। उनका लचीलापन अविश्वसनीय है। यह पूरी तरह से एक अलग स्तर पर है। आपको उनकी ऊर्जा से मेल खाने के लिए वास्तव में अच्छा होना होगा। जब वह नृत्य करते हैं तो उनके नृत्य में प्राकृतिक ऊर्जा नजर आती है।'

विज्ञापन

7 of 11
ऋतिक रोशन-फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक के साथ पक्षपात हुआ: फरहान अख्तर 
अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' और 'लक बाय चांस' में साथ काम कर चुके फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन और कंगना रणौत की लड़ाई में ऋतिक रोशन का साथ दिया था। फरहान अख्तर ने फेस बुक पर एक खुला पत्र लिखकर ऋतिक रोशन का समर्थन किया था। तब फरहान अख्तर ने लिखा था, 'यह मेरा अधिकार नहीं है कि मैं उनके हालात के हिसाब से कौन सही है या गलत है इसका फैसला करूं, यह पता लगाना साइबर पुलिस का काम है, लेकिन मुझे निश्चित तौर पर ऐसा लगता है कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आए हैं, उस पर टिप्पणी किए जाने की जरूरत है।' 

8 of 11
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन एक संपूर्ण हीरो हैं: सिद्धार्थ आनंद
फिल्म ‘बैंग बैंग’ और 'वॉर' में ऋतिक रोशन को निर्देशित कर चुके सिद्धार्थ आनंद ने अब ऋतिक रोशन को फिल्म 'फाइटर' में निर्देशित किया है। सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, 'ऋतिक रोशन एक संपूर्ण हीरो हैं। उनके साथ काम करना एक रोमांचक अनुभव होता है। वह हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और मेरी उम्मीद से बेहतर काम करते हैं। एक निर्देशक अपने अभिनेता से इससे और ज्यादा कुछ नहीं चाहिए होता है।'

9 of 11
ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक से बहुत कुछ सीखा: टाइगर श्रॉफ
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'वॉर' में पहली बार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक साथ नजर आए। इस फिल्म में इन दोनों के बीच बहुत ही जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। ऋतिक रोशन के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ कहते हैं, 'मैंने ऋतिक से बहुत कुछ सीखा। आप उनके आसपास होने भर से बहुत कुछ सीखते हैं। उनके बारे में मैं जितना भी कहूं कम है। अपने काम को लेकर वह बहुत सजग हैं और हर छोटी-छोटी चीज पर ध्यान देते हैं।'

10 of 11
ऋतिक रोशन-सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक को कैमरा प्यार करता है: सैफ अली खान 
फिल्म 'विक्रम वेधा' में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ काम कर चुके सैफ अली खान ने इस फिल्म के रिलीज के बाद उनके साथ अपने काम करने के अनुभव शेयर किए।  इस फिल्म के रिलीज के बाद सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन के साथ काम करके मैं उनका फैन हो गया। वह ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें कैमरा प्यार करता है। वह बहुत अच्छे दिखते हैं और मेहनती हैं।'

विज्ञापन

11 of 11
ऋतिक रोशन, यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक का साथ अद्भुत अनुभव: यामी गौतम 
अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काबिल' यामी गौतम के करियर के लिए बहुत बड़ी फिल्म रही है फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया, जिसकी पत्नी की हत्या हो जाती है और वह अपनी पत्नी की हत्या का बदला लेता है। यामी गौतम कहती हैं, 'ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'काबिल' में काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा है। वह बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं  और अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। इस फिल्म में मेरी भूमिका भले ही छोटी थी, लेकिन मेरे करियर को बनाने में सुप्रिया भटनागर की यादगार भूमिका रही है।'  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें