फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan Birthday: आलीशान जिंदगी जीते हैं ऋतिक रोशन, जानें कार कलेक्शन से लेकर नेटवर्थ तक?

Wed, 10 Jan 2024 07:08 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ऋतिक रोशन लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं। उनके पास लग्जरी कारों, घड़ियों के कलेक्शन हैं। तो आइए जानते हैं ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' फिल्म से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अभिनेता लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं। उनके पास लग्जरी कारों, घड़ियों के कलेक्शन हैं। तो आइए जानते हैं ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन कुल 3000 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। ऋतिक रोशन का घर बॉलीवुड कलाकारों में फेमस घरों में से एक है। अभिनेता का घर मुंबई के जुहू वर्सोवा लिंक रोड पर है। उनका घर 38,000 स्क्वायर फीट में बना है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास दस से भी ज्यादा महंगी गाड़ियां हैं। अभिनेता के पास रोल्स-रॉयस घोस्ट सीरीज 2 है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास ऑडी, मर्सिडीज और पोर्श जैसे ब्रांड्स की गाड़ियों के कलेक्शन हैं।

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन महंगी गाड़ियों के साथ-साथ लग्जीरियस घड़ियों के भी बेहद शौकीन हैं। उनके पास घड़ियों का भी बेहतरीन कलेक्शन हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने अपनी घड़ियों के कलेक्शन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे कई महंगे ब्रांड्स की घड़ियां रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन इंडस्ट्री में सबसे फिट सेलिब्रिटीज में से एक हैं। अभिनेता के पूरी दुनिया में कई जिम हैं, जिनमें 11 भारत में हैं। वहीं, अभिनेता ने साल 2013 में अपना ब्रांड लॉन्च किया था। अभिनेता एक फिल्म के लिए कम से कम 35 से 70 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। फिल्मों के अलावा अभिनेता प्रचार प्रसार और जिम से कमाई करते हैं। बताया जाता है कि वे एक एड के लिए आठ से दस लाख रुपये लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता की नेटवर्थ लगभग 25 मिलियन डॉलर यानी 170 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें