फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI: 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में युवाओं से बोले ऋतिक रोशन, 'खुद को ओलंपिक एथलीट की तरह बनाएं'

Mon, 22 Nov 2021 09:40 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
भारत का 52वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) शनिवार यानी 20 नवंबर से गोवा में शुरू हो गया है जो 28 नवंबर तक चलेगा। इस समारोह के लिए 95 देशों की लगभग 624 फिल्मों को एंट्री मिली है। इस बार इस महोत्सव को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'इंडिया@75' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित '75 रचनात्मक युवाओं' (75 Young Creative Minds of India) को भी सम्मानित किया गया।

ऋतिक रोशन ने युवाओं को किया संबोधित

 इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने युवाओं  को ओलंपिक एथलीटों की तरह खुद को तैयार करने की सलाह दी। आईएफएफआई के मास्टरक्लास में ऋतिक रोशन ने कहा कि, 'नई प्रतिभाओं को खुद को ओलंपिक एथलीटों की तरह ट्रेन करना चाहिए। उन्हें हर दिन प्रशिक्षण और अभ्यास में कड़ी मेहनत की जरूरत है और खुद को सिनेमाप्रेमियों के साथ घेरना चाहिए'।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी प्लेटफार्मों के महत्व के बारे में बात करते हुए ऋतिक ने कहा, 'हमारे समाजिक परिवेश में हर तरह के लोगों को सिनेमा में सही से प्रतिनिधित्व करने की जरूरत है। जिस तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बढ़ रहे हैं हर अभिनेता, निर्देशक के लिए कुछ बड़ा करने की उम्मीद है। कोई भी अभिनेता सुपरस्टार बन सकता है'।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
युवाओं से बातचीत करते हुए ऋतिक ने कहा कि, 'अभिनेता को पहले अपने अंदर के किरदार के साथ एक मजबूत संबंध बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन भावनाओं तो महसूस करता हूं जो किरदार मैं निभाता हूं। आमतौर पर भावनाएं वास्तविक होती हैं क्योंकि मैं  उन्हें अपने जीवन और अनुभवों से लेता हूं'।

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक ने आगे कहा कि- हर किरदार में किसी ना किसी तरह का पागलपन होता है। असली जादू तब होता है जब एक अभिनेता इस पागलपन को समझ लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को महोत्सव का आगाज करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी। हम प्रयास करेंगे कि आजादी के 75वें वर्ष से 100 वर्ष होने तक आईएफएफआई फिल्म जगत के लिए और बड़ा मंच बने और वैश्विक सिनेमा के लिए आदर्श गंतव्य स्थल बने। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें