सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl
कोई प्लान नहीं होना ही है प्लान
सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें कई सारी तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में वे सुकून की नींद लेती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्वीरों में कुछ प्राकृतिक नजारों की झलक पेश की है और कुछ में मोटिवेशनल कोट्स साझा किए हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शायद बस घर पर सुकून से बैठना भर काफी है। भागदौड़ में कुछ देर के लिए शायद कुछ ठहराव मिले। इस बहुत व्यस्त दुनिया में एक सादगी भरा जीवन और कुछ शांति की जरूरत है। शायद जिंदगी में किसी योजना का न होना ही वास्तव में योजना का हिस्सा है। इस पर आश्चर्य हो सकता है। लेकिन, आप ऐसा कर सकते हैं'।