बेबी जॉन से सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें दोनों पोज देते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, "बेबी जॉन और भाई जान, सबसे छोटे और सबसे शरारती को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" एक प्रशंसक ने लिखा, "बेबी जॉन और सिकंदर एक फ्रेम में।" एक और प्रशंसक ने लिखा, "दोनों का पसंदीदा हीरो एक साथ माशाअल्लाह।" कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी भी शेयर किए।