फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब रणवीर सिंह ने किया था कंडोम का एड, अभिनेता के पिता ने यूं दी थी प्रतिक्रिया

Thu, 01 Jul 2021 11:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के पावर हाउस कहे जाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने अतरंगी लुक और फैशन सेंस की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। रणवीर का अजीबो-गरीब लुक में नजर आना कोई नई बात नहीं है। रणवीर आए दिन अपने लुक के साथ कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने बताया था कि जब वह एक कंडोम एड में दिखाई देने वाले थे तो इस पर उनके पिता का रिएक्शन क्या था।

साल 2014 में जब रणवीर सिंह ने एक कंडोम ब्रांड का एड किया था और कई सालों तक उन्होंने उसका विज्ञापन किया था। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि जब उनके पिता ने उनसे पूछा था कि मैं देखता हूं कि ये सभी एक्टर्स विज्ञापन करते हैं और इससे पैसा भी अच्छा मिलता है। तुम विज्ञापन क्यों नहीं कर रहे हो?
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : रणवीर सिंह
अपने पिता की बात सुनकर रणवीर सिंह ने कहा था कि मैं सही समय पर करुंगा। मैं एड तब करूंगा जब मेरे पास कुछ अच्छा करने को होगा। हालांकि बाद में एक्टर ने पिता को अपने कंडोम एड के बारे में बताया था। रणवीर ने कहा था कि मैं अपना पहला एड करने जा रहा हूं। इसपर उनके पिता ने कहा था कि अच्छा है, क्या विज्ञापन है? इसके जवाब में रणवीर सिंह ने पिता को बताया था कि कंडोम का एड है। इस पर एक्टर के पिता ने कहा था कि मुझे विश्वास है कि तुम जानते हो कि तुम क्या कर रहे हो।

 
विज्ञापन

3 of 5
बियर ग्रिल्स के साथ पीएम मोदी, रजनीकांत और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब खबर है कि रणवीर सिंह ने इसी साल अपने डिजिटल डेब्यू की शूटिंग करने की भी तैयारी कर ली है। ये शूटिंग इस साल सर्दियों में दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में से एक सर्बिया में होगी, इसके लिए रणवीर शूटिंग से पहले खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को तैयार भी करने वाले हैं। रणवीर का ये शो दुनिया भर में अपने रोमांचक शोज के लिए प्रसिद्ध बेयर ग्रिल्स के साथ होगा।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी और तब से रणवीर के प्रशंसक उनको बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। बेयर ग्रिल्स इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता रजनीकांत के साथ भी रोमांचक शोज बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर सिंह की तीन फिल्में इन दिनों रिलीज की कतार में हैं। सबसे पहले तो वह रिलायंस एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगे। उसके बाद भारतीय टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली जीत पर बनी उनकी फिल्म ‘83’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ आएगी जिसमें वह बहुत ही बिंदास किरदार में नजर आने वाले हैं और उसके बाद उनकी रोहित शेट्टी के साथ बनी फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होगी। निर्देशक शंकर की फिल्म ‘अन्नियन’ की हिंदी रीमेक भी रणवीर ने हाल ही में साइन की है। आलिया भट्ट का करियर इन दिनों थोड़ा संकट में है। उनकी दो फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ बैक टू बैक सुपरफ्लॉप हो चुकी है। और, उनकी अगली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का पूरा दारोमदार उन्हीं के कंधों पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें