फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका चिखलिया को कैसे मिला था रामायण में सीता का किरदार? स्क्रीन टेस्ट के बाद ऐसे मिला था मौका

Tue, 19 May 2020 07:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
33 साल पहले बनी रामानंद सागर की रामायण के एक-एक किरदार ने सीधे लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी। सीरियल के किरदारों को लोग साक्षात भगवान समझने लगे थे। लोग उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया करते थे। इतने बड़े सीरियल में कलाकारों का चयन करना भी आसान नहीं था, खासकर मुख्य कलाकारों का। हाल ही में अमर उजाला ने रामयाण सीरियल में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया से बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 5
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया कि आखिर उन्हें कैसे सीता के किरदार के लिए चुना गया और इसके लिए उन्होंने क्या जतन किए। दीपिका ने कहा, 'मैं पहले से ही सागर आर्ट्स के साथ काम कर रही थी। उस वक्त मेरी उम्र 18 साल थी। रामायण के लिए स्क्रीन टेस्ट हो रहे थे। तभी उमरगांव स्टूडियो के मालिक हरी भाई ने मुझसे स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। लेकिन तब मैंने कहा कि मैं पहले से ही सागर आर्ट्स के साथ काम कर रही हूं तो मैं स्क्रीन टेस्ट क्यों दूंगी।'

विज्ञापन

3 of 5
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media
दीपिका ने कहा, 'रामानंद सागर ने मुझसे स्क्रीन टेस्ट देने को कहा। तीन-चार स्क्रीन टेस्ट देने के बाद मेरा चयन हुआ। रामानंद सागर को हमेशा से पता था कि मैं सीता के किरदार में फिट हूं लेकिन फिर भी वो सब कुछ परफेक्ट चाहते थे।'

4 of 5
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य - फोटो : DDIndiaLive
इसके अलावा दीपिका ने बताया कि लोग हमें भगवान समझ बैठते थे। कई बार लोग अपने बच्चों के बीमार होने या फिर जन्मदिन होने पर हमारे पैरों में लाकर रख दिया करते थे। वो समझते थे कि हम साक्षात राम- सीता हैं और हमारे आशीर्वाद देने से उनकी जिंदगी में बदलाव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका चिखलिया, रणवीर सिंह - फोटो : Social Media
जब इस इंटरव्यू में दीपिका से पूछा गया कि वो किस अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी? तो उन्होंने कहा, 'सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर मैं सभी के साथ काम करना चाहूंगी।'

'कभी खुशी...' के सेट पर ऋतिक से दूरी बनाकर रखते थे शाहरुख और अमिताभ, इस तरह हुआ था खुलासा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें