मुश्किल ही होता है जब तीन पीढ़ियों की पसंद एक ही कार्य्रकम हो। नए दौर में जहां लोगों के आपस में विचार नहीं मिलते, वहां रामायण ने ऐसा जादू किया कि परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर टीवी देखने लगे। ऐसी कई तस्वीरें सामने आईं जहां बाप बेटे के साथ ही पोते-पोतियों ने भी रामायण देखी। लॉकडाउन में रामानंद सागर के रामायण के प्रसारण ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।