फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूज ड्रग्स केस: क्या अनन्या के कहने पर सेलिब्रिटी का नौकर पहुंचाता था आर्यन को ड्रग्स? हिरासत में लिया गया शख्स खोलेगा कई राज!

Sat, 23 Oct 2021 04:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के बेटे आर्यन खान और अनन्या पांडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक सेलिब्रिटी का नौकर कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन खान को ड्रग्स पहुंचाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी ने इस नौकर से पूछताछ की है जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। यह शख्स बॉलीवुड की एक मशहूर हस्ती के घर में काम करता है। कहा जा रहा है कि यह वही शख्स है, जो कथित तौर पर अनन्या के कहने पर आर्यन को ड्रग्स पहुंचाता था। एनसीबी ने इस शख्स को मुंबई के मलाड इलाके से हिरासत में लिया है। इस शख्स ने एनसीबी को क्या बताया है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है? कहा जा रहा है कि सोमवार को जब अनन्या से दोबारा पूछताछ की जाएगी तो उससे इस बारे में भी सवाल पूछे जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोमवार को एनसीबी अनन्या पांडे से तीसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले की पूछताछ में अनन्या ने यह साफ कहा है कि उसने कभई ड्रग्स नहीं ली। हालांकि, आर्यन खान के साथ उसके चैट्स कुछ और ही इशारा कर रहे हैं, जिस कारण एनसीबी इस पूरे मामले की तह तक जाना चाहती है। अब कथित तौर पर आर्यन को ड्रग्स सप्लाई करने वाले नौकरे के बारे में जानकारी सामने आने के बाद आर्यन और अनन्या दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या पांडे से गुरुवार और शुक्रवार को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने पूछताछ की थी। जिसमें उनसे कई सवाल-जवाब किये गये थे। एनसीबी ने अनन्या पांडे के दोनों मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत 7 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा है। यह भी कहा जा रहा है कि एनसीबी को शक है कि अनन्या ने कई चैट्स और कॉन्टैक्ट डिलीट किये हैं। 

 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : ANI
अनन्या और आर्यन खान के बीच 2018-2019 के दौरान व्हॉट्सएप पर ड्रग्स को लेकर बात हुई हैं। जिस कारण एनसीबी अनन्या से इस मामले में पूरा सच उगलवाना चाहती है। एनसीबी को आर्यन के फोन से जो चैट्स मिले हैं, उनमें अनन्या के साथ 'गांजा' व ड्रग पेडलर को लेकर भी बातचीत है। जिस वजह से एनसीबी को शक है कि अनन्या ने आर्यन के लिए ड्रग्स की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्यन खान, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
यह भी कहा जा रहा है कि अनन्या के साथ अभी तक हुई बातचीत से एनसीबी संतुष्ट नहीं है। इसकी वजह यह है कि अनन्या ने एनसीबी के कई सवालों को टाल दिया था। उसने मुझे ठीक से याद नहीं है कहकर बहुत से सवालों का जवाब नहीं दिया है। जिस कारण एनसीबी तीसरी बार पूछताछ में कई अहम खुलासे कर सकती है। ऐसे में हिरासत में लिया गये शख्स द्वारा किये गये खुलासे और एनसीबी को बताई गई जानकारी के बारे में अी अनन्या से सवाल किये जा सकते हैं। गौरतलब है कि आर्यन खान अभी जेल में है और उसे इस मामले में जमानत नहीं मिल पाई है। मंगलवार को हाई कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें