सिंगर और रैपर हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ है और उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री भी हो गई। वह अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ अक्सर नजर आते हैं। अब हनी सिंह टीना थडानी के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। हनी सिंह ने अपने फैंस को नए साल की बधाई देने के लिए टीना के साथ रोमांटिक वीडियो साझा किया। हनी ने जनवरी के महीने को प्रेमियों का मौसम कहा और टीना के लिए रोमांटिक गाना भी गाया।