फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब चूड़ीदार ड्रेस पहनकर राज कपूर से मिलने पहुंची थीं मंदाकिनी, एक्टर ने कही थी यह बात

Mon, 02 Jan 2023 10:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राज कपूर, मंदाकिनी - फोटो : अमर उजाला
मंदाकिनी अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं। वर्ष 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से मंदाकिनी रातों रात मशहूर हो गईं। राज कपूर की इस फिल्म में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन देकर तहलका मचा दिया था। अपने लुक, अभिनय और बोल्डनेस हर चीज से मंदाकिनी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई थीं। बता दें कि 'राम तेरी गंगा मैली' में राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के सिलसिले में जब मंदाकिनी पहली बार राज कपूर से मिली थीं तो उन्होंने एक्ट्रेस की ड्रेस पर बड़ी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
एक बातचीत के दौरान खुद मंदाकिनी ने राज कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, 'वो अपनी कॉटेज में बैठे थे। उनका आरके स्टूडियो में एक छोटा-सा कॉटेज हुआ करता था। वो उनका एक स्पेशल कमरा होता था, जहां वो खास मीटिंग करते थे। हम पहली बार मिले थे। मेरी बहन थी, मेरे पिता मेरे साथ थे।' मंदाकिनी ने आगे कहा था, 'मीटिंग के दौरान राज कपूर ने मुझसे पहली बात पूछी थी, 'छोटे भाई बहन हैं घर पर?' मैंने कहा 'हां हैं, मेरा एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है।'
Prabhas: 'एनिमल' के फर्स्ट लुक पोस्टर पर प्रभास का आया रिएक्शन, रणबीर कपूर को बताया सुपरस्टार
विज्ञापन

3 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद राज कपूर ने मंदाकिनी से आगे पूछा था, 'गोद में लिया है उनको कभी, खिलाया है?' इस पर मंदाकिनी ने जवाब दिया था, 'बिल्कुल। हम जैसे छोटे शहर से आते हैं, वहां पर क्लोज फैमिली होती हैं। वहां छोटे बच्चों को पूरा दिन गोद में संभालते हैं।' इस पर उनका जवाब था, 'ठीक है।' वह यह एक बात जानना चाहते थे। इसके बाद राज कपूर ने उनके कपड़ों के बारे में टिप्पणी की। 
B-Town: ये सेलेब्स हो चुके हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार, एक को तो लगी थी लाखों की चपत
विज्ञापन

4 of 4
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
उस दिन की मुलाकात का जिक्र करते हुए मंदाकिनी ने कहा था कि उस मुलाकात के दौरान उन्होंने चूड़ीदार ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने आगे कहा, 'राज कपूर बहुत खुश थे कि मैंने भारतीय पोशाक पहन रखी थी। उन्होंने कहा था, 'अगर तुम कुछ और पहनकर आती, जींस या टी-शर्ट तो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आता।' राज कपूर ने कहा था, 'वह किसी को घर जैसा चाहते हैं।'
Raju Srivastav: नए साल पर राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने साझा किया उनका थ्रोबैक वीडियो, देखकर भावुक हुए फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें