हनी सिंह एक ऐसे रैपर हैं जिन्होने म्यूजिक जगत में बहुत नाम कमाया। बुजुर्ग लोग एक तरफ जहां हनी सिंह के गाने बिलकुल भी पसंद नहीं करते तो वहीं युवाओं की जुबान पर उनके रैप हमेशा रहते हैं। हालांकि अब हनी सिंह के गाने थोड़े कम ही सुनने को मिलते हैं, लेकिन एक वक्त था जब हनी सिंह ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म से लेकर कई बड़ी फिल्मों के लिए गाने गाए थे। उनके गाने ‘लुंगी डांस’ ने उन्हें इतनी अधिक ख्याति दिलाई की वो रातों-रात कई निर्देशक-निर्माताओं और साथ ही सितारों के पसंदीदा रैपर बन गए और बॉलीवुड में अपनी एक जगह बनाई।
विवादों से हमेशा घिरे रहे हनी सिंह
हनी सिंह को बॉलीवुड में खूब सफलता मिली, लेकिन वक्त के साथ हर कलाकार की तरह उनका रुतबा भी बॉलीवुड से धीरे-धीरे खत्म होने लगा और इसकी एक वजह थी उनके विवाद। हनी सिंह सिर्फ अपने गानों की वजह से ही चर्चा में नहीं रहे बल्कि उन्हे अपने गानों के बोल से लेकर निजी जिंदगी तक कई विवादों का सामना करना पड़ा। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई विवाद बताने जा रहे हैं।