फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड की वो डरावनी फिल्में जिन्हें थियेटर में अकेले देखने के लिए निर्माताओं ने दी थी लाखों रुपये की चुनौती

Fri, 09 Apr 2021 03:49 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हॉरर हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर फिल्मों का जिक्र होते ही कई लोगों के बदन में सिहरन पैदा हो जाती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें हॉरर फिल्में देखना बहुत पसंद हैं। इन फिल्मों में सुनाई देने वाली अजीब सी आवाजें, चीखें, सुनसान जगहें और डरावने चेहरों को देखकर रूह कांप जाए। बॉलीवुड में तो हॉरर फिल्में कम ही बनती हैं लेकिन हॉलीवुड में ऐसी फिल्में खूब धड़ल्ले से बनती हैं। आइए, आपको बताते हैं हॉलीवुड की कुछ ऐसी हॉरर फिल्मों के बारे में, जिन्हें कमजोर दिल वाले अकेले न ही देखें तो ठीक रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
द एक्सोरिस्ट - फोटो : ट्विटर
'द एक्सोरिस्ट'
1973 में रिलीज इस हॉलीवुड फिल्म ने बड़े-बडों के रौंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म को विलियम फ्रिडकिन ने निर्देशित किया था। फिल्म विलियम पीटर ब्लैटी के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित थी जिसमें भूतही आत्मा घर कर जाती है। और उसे छुड़ाने के लिए प्रीस्ट पूरे प्रयास करते हैं। फिल्म के कई दृश्य काफी डरावने और वॉयलेंट थे। कई दृश्य ऐसे थे जिसे देख कलेजा बाहर आ जाता।
विज्ञापन

3 of 7
द कांज्यूरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
द कांज्यूरिंग
2013 में आई इस फिल्म की पूरी सीरिज है और अब तक इसके तीन पार्ट आ चुके हैं जिनमें सबसे ज्यादा डरावना इसका पहला पार्ट ही है। फिल्म में रोजर और कैरलिन अपनी 5 बेटियों के साथ नए फार्महाउस में रहने जाता है। तभी से शुरू होता है उनकी जिंदगी में अजीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस फिल्म को अमेरिकी फिल्म निदेशक जेम्स वान ने निर्देशित किया है और इसकी कहानी शाड हाएस और कैरी हाएस ने लिखी है।

4 of 7
'द साइको' - फोटो : सोशल मीडिया
'द साइको'
1960 में आई ये फिल्म भी कम डरावनी नहीं थी। इस हॉरर सस्पेंस फिल्म को अलफ्रेड हिचकॉक  ने डायरेक्ट किया था। फिल्म इसी नाम से राबर्ट ब्लॉच लूजली द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित थी। ये एक मर्डर केस पर बेस सस्पेंस भरी फिल्म थी। होटल में घटी एक मर्डर घटना के इर्द-गिर्द बुने ताने बाने पर घूमती ये फिल्म कई जगहों पर बेहद डर पैदा कर देती है। बेस्ट सस्पेंस की फिल्मों में इसका नाम शुमार है। यह फिल्म तीन सीरिज में बनाई गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 7
पैरानॉर्मल एक्टिविटी - फोटो : सोशल मीडिया

पैरानॉर्मल एक्टिविटी
साल 2007 में आई 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' की काफी चर्चा हुई थी। हॉरर फिल्म्स की श्रंखला में पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक बहुत ही फेमस फिल्म है। इस फिल्म में एक घर में एक कपल रहता है। उनके घर में कई तरह की अजीब घटनाएं होती रहती हैं। इन्हें कैद करने के लिए उन्होंने घर में हर जगह कैमरे लगा दिए। इस फिल्म को पहले असली घटना पर आधारित बताया जाता है लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये पता नहीं चला है। 2007 में इसका पहला पार्ट आया था और अब तक इसके 5 पार्ट आ चुके हैं।

विज्ञापन

6 of 7
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट
1999 में की ये अमेरिकन हॉरर फिल्म भी बेहद डरावनी थी। जिसमें एक रीयल इवेंट को आधार बनाया गया था। इसमें तीन युवा फिल्ममेकर छात्र काली पहाड़ी में छिपते वक्त गायब हो जाते हैं। इसके बाद उनका कोई अता पता नहीं चलता। बाद में इन युवाओं के कुछ वीडियो और साउंड एक्यूपमेंट वहां पाए जाते हैं। जिनके आधार पर पुलिस उनको तलाशती है। एक साल बाद इनके फुटेज रिकवर्ड किए जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
द शाइनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
द शाइनिंग
1980 में आई ये ब्रिटिश अमेरिकन साइक्लोजिकल हॉरर फिल्म स्टेनली कुबरिक ने निर्देशित की थी। जो कि स्टेफन किंग के उपन्यास पर आधारित थी। जिसमें थोड़े बहुत बदलाव किए गए थे। फिल्म में एक जैक नामक राइटर जिसे शराब की भी लत होती है थोड़े समय के लिए एक आइसोलेटेड होटल के केयरटेकर का जॉब करता है। यही से कहानी शुरु होती है। इस व्यक्ति के बेटे में भूत और भविष्य की घटनाओं को देख लेने की क्षमता होती है। जिसके तहत वह होटल में एक भूत की उपस्थिति को भी भांप जाता है। बाद में ये परिवार इस होटल में ही फंस जाता है और बाद में जैक पर वह भूतही आत्मा हावी हो जाती है जिसके चलते वह अपने बेटे और पत्नी को भी मारने का प्रयास करता है। डर में जूझते परिवार के आगे घटित घटनाएं बहुत डरावने ढंग से पर्दे पर पेश की गई थीं। जो आपको भी डरा देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें