फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर और श्वेता बच्चन के बीच है अनोखा रिश्ता, जानें इन सितारों की आपसी रिश्तेदारी

Fri, 09 Apr 2021 03:03 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के खास रिश्ते - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनके आपस में रिश्ते हैं लेकिन कम ही लोग इन खास रिश्तों के बारे में जानते हैं। यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है लेकिन इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कलाकार हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा कि वो एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके एक दूसरे के साथ खास रिश्ते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
श्वेता बच्चन नंदा, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और कामयाब कपूर खानदार से हैं। लेकिन करीना और अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा आपस में एक खास रिश्ता साझा करती हैं। श्वेता, करीना की बुआ ऋतु नंदा की बहू हैं और उनके कजन ब्रदर निखिल नंदा की पत्नी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
करण जौहर, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर का भी यश चोपड़ा के परिवार से एक खासा रिश्ता है। दरअसल, करण और आदित्य चोपड़ा भी कजन ब्रदर हैं। करण जौहर की मां हीरू जौहर यश चोपड़ा की सगी बहन हैं।

4 of 7
आलिया भट्ट और इमरान हाश्मी - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और इमरान हाश्मी के बीच एक गहरा रिश्ता है। आलिया के पिता महेश भट्ट और इमरान हाश्मी की मां, दोनों भाई बहन हैं।

विज्ञापन

5 of 7
अमिताभ बच्चन और कुणाल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महनायक अमिताभ बच्चन और कुणाल कपूर के बीच भी एक खास रिश्ता है। दरअसल कुणाल की शादी नैना बच्चन से हुई है जो अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ बच्चन की बेटी हैं।

विज्ञापन

6 of 7
सोनम कपूर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पावरहाउस एक्टर रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी एक खास रिश्ते से जुड़े हैं। दरअसल, सोनम कपूर की नानी और रणवीर सिंह की दादी बहनें हैं जिसके चलते दोनों परिवारों में गहरा और काफी पुराना रिश्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
काजोल और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ही सुपरहिट अभिनेत्रियां भी एक दूसरे की करीबी रिश्तेदार हैं। कम लोग ये बात जानते हैं कि काजोल और रानी मुखर्जी के पिता आपस में भाई भाई हैं जिसके चलते उनके बीच भी एक गहरा रिश्ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें