फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR: हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन फिल्म अवॉर्ड समारोह में क्यों नदारद रहे Jr. NTR, अधिकारियों ने किया खुलासा

Tue, 28 Feb 2023 12:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। लेकिन अभी भी आरआरआर सफलता के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म को एक के बाद एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। पिछले दिनों इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। वहीं इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। हाल ही में इस फिल्म को हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। लेकिन  इस फंक्शन में जूनियर एनटीआर नदारद रहे, जिसपर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : social media
जब आरआरआर को हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया था तो वहां पर राजामौली और राम चरण उपस्थित थे, लेकिन जूनियर एनटीआर नदारद नजर आए। इस दौरान लोगों ने उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। अब जूनियर एनटीआर आखिर इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा क्यों नहीं बन पाए, इस पर अवॉर्ड फंक्शन के अधिकारियों ने सफाई दी है।

इसे भी पढ़ें- Armaan Malik: इससे घिन आती है...दो बीवियों वाले यूट्यूबर पर भड़के गायक अरमान मलिक, परिवार ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

3 of 4
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड क्रिटिक्स असोसिएशन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि एस एस राजामौली और राम चरण के साथ जूनियर एनटीआर इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड का फंक्शन का हिस्सा क्यों नहीं बने। उन्होंने लिखा, 'आरआरआर के फैंस और समर्थक, हमने एन.टी.रामा राव जूनियर को अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने का निमंत्रण भेजा था, लेकिन वह भारत में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वह जल्द ही हमसे अपना अवॉर्ड रिसीव करेंगे। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद'।

विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल स्तर पर 'आरआरआर' को मिल रहे प्यार और सराहना ने पूरे देशभर को गौरवान्वित कर दिया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट, अजय देवगन आदि सितारे मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जमकर कमाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें