बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू असोपा का रिश्ता आए दिन खबरों की सुर्खियों में बना रहता है। जहां दोनों इंटरव्यू में एक दूसरे की आलोचना करते हुए नजर आते हैं तो वहीं एक साथ शादी में डांस करते हुए नजर आते हैं, जिस पर फैंस कंफ्यूज रहते हैं। इसी बीच एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस को हैरत में डाल दिया है। इन तस्वीरों में दोनों कपल अपनी बेटी जियाना के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।