किसी फिल्म को मसाला फिल्म बनाने के लिए उसमें बोल्डनेस का तड़का लगाया जाता है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए निर्माता-निर्देशकों का यह एक पैंतरा होता है। मगर, इस टाइप के सीन्स कई बार अभिनेत्रियों के लिए दर्दभरा अनुभव साबित होते हैं। कहानी की मांग के हिसाब से वह इन्हें शूट तो करती हैं, लेकिन इस दौरान मिले खराब अनुभव उनका पीछा नहीं छोड़ते। जब-तब उनका दर्द छलकता रहता है। इसी बात पर हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन भी अपनी चुप्पी तोड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म '50 शेड्स ऑफ ग्रे' की शूटिंग के दौरान वह किस बुरे अनुभव से गुजरीं।