साई पल्लवी
- फोटो : सोशल मीडिया
साई पल्लवी
साई पल्लवी अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस के लिए फेमस हैं। साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में एक डांस रियलिटी शो, 'उगैल यार अदुथा प्रभु देवा' से की थी। इसके बाद 2014 में जब वह जॉर्जिया में पढ़ रही थीं, तो फिल्म-निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने उन्हें अपनी फिल्म 'प्रेमम' में मलार का किरदार दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।