हिंदुत्व म्यूजिक लाॉन्च
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले महीने 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रही फिल्म 'हिंदुत्व' में सोनारिका भदौरिया के अलावा आशीष शर्मा, दीपिका चिखलिया, गोविन्द नामदेव और भजन सम्राट अनूप जलोटा ने भी छोटा सा किरदार निभाया है। म्यूजिक लॉन्च के अवसर पर बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई, सतीश कौशिक, रमेश तौरानी, मधु श्री व अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सुभाष घई ने फिल्म के सारे कलाकारों को आशीर्वाद दिया और कहा कि फिल्म अपने मकसद में जरूर कामयाब होगी।