फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर ने तोड़ी सगाई, ब्वॉयफ्रेंड पर लगे शोषण के आरोप बने वजह?

Fri, 02 Apr 2021 05:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने मंगेतर अजीम खान से सगाई तोड़ने का फैसला किया है। सबा ने कुछ ही दिनों पहले घोषणा की थी कि वह अजीम खान नाम के शख्स से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह शादी नहीं कर रही हैं और सगाई तोड़ दी है। वहीं सबा ने एक और चौंका देने वाला खुलासा किया है जिसने चारों ओर सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 5
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सबा ने यह खुलासा किया कि वह अपने मंगेतर अजीम खान से कभी मिली ही नहीं हैं। साथ ही बताया कि अजीम पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। सबा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। वहीं इस पोस्ट के बाद सनसनी मच गई है और सभी यह सच जानने के बाद हैरान हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सबा खान की शादी ब्लॉगर और एंटरप्रेन्योर अजीम खान से तय हुई थी। सबा ने लिखा, 'मैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही हूं। कई सारे व्यक्तिगत कारणों से मैंने तय किया है कि मैं अजीम खान के साथ रिश्ता तोड़ रही हूं। हम अब शादी नहीं कर रहे हैं।'
 

4 of 5
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
सबा ने आगे लिखा, 'उम्मीद करती हूं कि आप लोग इस फैसले में हमेशा की तरह ही मेरा साथ देंगे। मुझे लगता है कि कड़वी सच्चाई को महसूस करने में कभी देर नहीं होती। एक और जरूरी बात जो साफ करना चाहूंगी कि मैं कभी अजीम खान से नहीं मिली हूं। हम सिर्फ फोन के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए थे। यह मेरे लिए मुश्किल घड़ी है लेकिन यह वक्त भी बीत जाएगा। सबा के इस पोस्ट पर अजीम खान ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा है, 'हां, यह मेरी गलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सबा के मंगेतर और बिजनसमैन अजीम खान पर बीते दिनों एक महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। यह सब सबा कमर के साथ उनकी सगाई की घोषणा के कुछ दिनों बाद ही हुआ था। तब अजीम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपनी सफाई दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें