फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blockbuster Sequels: ये हैं भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीक्वल, टॉप तीन पर साउथ का कब्जा

Sun, 09 Jul 2023 11:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
आज के दौर में किसी भी सुपरहिट फिल्म की कामयाबी को भुनाने के लिए मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आते हैं। कई बार निर्माताओं का इसमें कामयाबी मिलती है, लेकिन कई बार यह दांव उल्टा भी पड़ जाता है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सीक्वल ने पहले भाग से ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले थे। आइए जानते हैं इन मूवीज के बारे में...
Kapil Sharma: 'तुम्हारा कैमरा चल नहीं रहा', फैन के साथ कपिल के इस बर्ताव को देख नेटिजंस ने लगाई क्लास
 
विज्ञापन

2 of 5
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाहुबली 2
एसएस राजमौली को हिट मशीन भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है। साल 2015 में आई उनकी फिल्म बाहुबली ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी थी, लेकिन इसके दूसरे भाग ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। 2017 में रिलीज हुई प्रभास अभिनीत बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1800 से ज्यादा की कमाई की थी।
Remo D'souza: रियलिटी शो में फिर दिखेगा रेमो डिसूजा का जलवा, 'हिप हॉप इंडिया' में निभाएंगे जज की भूमिका
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media
केजीएफ 2
इस लिस्ट में यश की केजीएफ 2 का नाम भी शामिल है। फिल्म को साउथ के साथ नॉर्थ में भी पसंद किया गया था। हिंदी पट्टी में फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी। इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Filmy Wrap: टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर घुसा तेंदुआ और शादी करेंगे ऋतिक-सबा? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

4 of 5
2.0 - फोटो : twitter
2.0
रजनीकांत साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। शंकर के निर्देशन में बनी रोबोट में रजनीकांत को काफी पसंद किया गया था। इसके कई साल बाद जब इसका सीक्वल आया तो लोगों ने इसे भी बेशुमारा प्यार दिया। इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों से 720 करोड़ रुपये बटोरे थे।
Harry Potter: हैरी पॉटर रीबूट सीरीज में नहीं दिखेंगे डेनियल रेडक्लिफ, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर जिंदा है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टाइगर जिंदा है
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। एक था टाइगर के सीक्वल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 565 करोड़ का कारोबार किया था।
Anil Kapoor: अनिल कपूर को भा गई विद्या बालन की 'नीयत', बोले- पूरी टीम को मिलना चाहिए स्टैंडिंग ओवेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें